पटना : न्यूज पिंच के पत्रकार अभिनव पाण्डेय के खिलाफ बिहार सरकार का मानहानि केस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

पटना : न्यूज पिंच के पत्रकार अभिनव पाण्डेय के खिलाफ बिहार सरकार का मानहानि केस

  • अब सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई की तैयारी!

bihar-government-case-on-news-pinch
पटना (संवाददाता) । बिहार की राजनीति और डिजिटल मीडिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज पिंच के पत्रकार अभिनव पाण्डेय के खिलाफ बिहार सरकार ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है।आरोप है कि अभिनव पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने न्यूज चैनल और निजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कथित तौर पर भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणियां साझा कीं। मामला BNS की धारा 356 के तहत दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से संबंधित पोस्ट को 72 घंटे के भीतर हटाने और पोस्ट से जुड़े IP Address तथा Location Data उपलब्ध कराने को कहा है। अब बड़ा सवाल यही है कि इस मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और डिजिटल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणियों को लेकर कानून का अगला कदम क्या होगा? अभिनव पाण्डेय प्रकरण सिर्फ एक पत्रकार के खिलाफ दर्ज केस नहीं, बल्कि बिहार में डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया पोस्ट और अभिव्यक्ति की कानूनी सीमाओं को लेकर भी चर्चा का विषय बन सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: