- एक नवंबर से आठ मेमू रेक से होगा संचालन, बनारस-प्रयागराज रामबाग ट्रेन का औंड़िहार तक विस्तार, ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
अब औंड़िहार से प्रयागराज तक सीधी मेमू
रेलवे ने 65111/65112 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू का विस्तार औंड़िहार तक कर दिया है। एक नवंबर से ट्रेन संख्या 65111 औंड़िहार से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, राजातालाब, कछवा रोड, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड और हंडिया खास सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 9:05 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 65112 प्रयागराज रामबाग से शाम 6:50 बजे रवाना होकर रात 11:55 बजे औंड़िहार पहुंचेगी। इस विस्तार से औंड़िहार, सारनाथ, वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
बनारस से प्रयागराज के लिए भी नई मेमू
इसके अलावा बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच नई मेमू सेवा भी नियमित होगी। ट्रेन संख्या 65123 बनारस से सुबह सात बजे चलकर 9:50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में 65124 प्रयागराज रामबाग से शाम छह बजे चलकर रात 8:30 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन राजातालाब, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडिया खास और झूसी में ठहरेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, इन सेवाओं का नियमित संचालन एक नवंबर से शुरू होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें