दिल्ली : रैली में जाने से लोगों को रोकने संबंधी राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने खारिज किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

दिल्ली : रैली में जाने से लोगों को रोकने संबंधी राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने खारिज किया

sambit-patra-refuse-rahul-clainm
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राहुल गांधी के इस दावे को ‘‘झूठ’’ करार दिया कि गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में लोगों को आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करना बंद करें। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी से उनके आरोप के समर्थन में सबूत दिखाने की मांग भी की। 


भाजपा की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस आरोप के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि गृह मंत्री दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में लोगों को शामिल होने से रोकने की ‘‘पूरी कोशिश’’ कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रोका जा रहा है। आप देखिए कि रामलीला मैदान में क्या होता है और आपको समझ आ जाएगा कि देश में क्या हो रहा है। लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित किए जाने के कारण भारी गुस्सा और भावनात्मक पीड़ा है।’’  पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि गांधी का यह दावा झूठ है कि केंद्र सरकार और गृह मंत्री विभिन्न राज्यों से लोगों को दिल्ली आने से रोक रहे हैं।  भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया, ‘‘किसे रोका गया है? किसने किसे और कहां रोका है? सबूत दिखाइए।’’ उन्होंने कहा कि गांधी ‘‘झूठ फैलाना और देश को गुमराह करना बंद करें’’। पात्रा ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित ‘‘जन महाभियोग’’ की कार्रवाई 31 अक्टूबर तक टालनी पड़ी, क्योंकि वे इस आयोजन के लिए उचित ‘‘व्यवस्था’’ नहीं कर सके।  भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों में एकता की कमी है। उनमें संगठनात्मक क्षमता का भी अभाव है। शायद इसी वजह से उन्हें इस प्रतीकात्मक संसद (मॉक पार्लियामेंट) को टालना पड़ा।’’

कोई टिप्पणी नहीं: