पुलिस ने बताया पुराना मामला
पाटलिपुत्र पुलिस के मुताबिक जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है. यह पूरा विवाद जन सुराज पार्टी ऑफिस में इस्तेमाल होने वाली लग्जरी गाड़ियों के किराए से जुड़ा हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन गाड़ियों का किराया लंबे समय से बाकी था और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था.
पार्टी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जन सुराज पार्टी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद मनोज भारती अपनी गाड़ी के अंदर बैठे हैं. इसी दौरान तीन लोग गाड़ी के बाहर आकर खड़े हो जाते हैं. इनमें से गुलाबी रंग का कुर्ता और टोपी पहने एक शख्स जबरन गाड़ी के अंदर घुसने का प्रयास करने लगता है, जिससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है.
मारपीट नहीं..मारपीट नहीं
घटनास्थल पर मौजूद कुछ अन्य लोग 'मारपीट नहीं..मारपीट नहीं' कहकर उस हमलावर को रोकने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं. गाड़ी के अंदर घुसने की कोशिश करने वाला व्यक्ति बेहद गुस्से में नजर आ रहा है. वहां मौजूद लोग लगातार 'दीपक..दीपक' नाम पुकार कर उसे शांत करने की कोशिश में जुटे दिखाई दे रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें