मधुबनी : संयुक्त निरीक्षण एवं उन्नत कृषि तकनीकों का अवलोकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

मधुबनी : संयुक्त निरीक्षण एवं उन्नत कृषि तकनीकों का अवलोकन

Farming-inspaction-madhubani
मधुबनी, 29 अक्टूबर (रजनीश के झा) ।  जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी श्री सुदामा ठाकुर, जिला उद्यान पदाधिकारी श्री नीरज झा एवं उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) श्री संजय कुमार द्वारा गुरूवार को पंडौल, रहिका सहित जिले के अन्य प्रखंडों में विभिन्न कृषि योजनाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।  बाँस विकास योजना, गन्ना क्षेत्र विस्तार योजना, जैविक प्रोत्साहन योजना, माइक्रो इरीगेशन एवं अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। उन्नत धान प्रभेद का अवलोकन: पंडौल के किसान श्री अवधेश मिश्रा द्वारा लगाए गए ‘संभा मंसूरी’ धान प्रभेद के ट्रायल प्लॉट का निरीक्षण किया गया। लगभग 130 दिनों में तैयार होने वाली इस सूखा-सहिष्णु किस्म की फसल कम वर्षा एवं सूखे जैसी परिस्थितियों के बावजूद अच्छी स्थिति में पाई गई। किसान श्री मिश्रा द्वारा पॉलीहाउस में सिंगल बडेड गन्ने का प्रोट्रे (Pro-Tray) में उत्पादन संबंधी प्रयोग भी किया जा रहा है, जो गन्ने की उन्नत पौध उत्पादन तकनीक की दिशा में एक सराहनीय पहल है। डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) एवं फॉर्मर रजिस्ट्री ID के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। अब तक जिले में लगभग 1.88 लाख फॉर्मर रजिस्ट्री ID का निर्माण तथा 7 लाख से अधिक खरीफ फसल प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 80% से अधिक है। कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, उन्नत तकनीकों को बढ़ावा एवं किसानों को प्रोत्साहित करना विभाग की प्राथमिकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: