मुंबई : मुंबई इंडियन ने अपने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

मुंबई : मुंबई इंडियन ने अपने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव

lasith-malinga-mumbai-indiam
मुंबई : आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। मुंबई ने नए सीजन से पहले अपने तीन कोचों को हटा दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम लसिथ मलिंगा का है, जो फ्रेंचाइजी के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे। हाल ही में हेड कोच महेला जयवर्धने को भी मुंबई ने हटा दिया था और अब तीन और कोचों को उनके पद से हटाया है। मुंबई ने पारस म्हाब्रे और कार्ल होपिकिंसन को भी उनके पद से हटा दिया है। फ्रेंचाइजी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है, जब टीम पिछले तीन सीजन से लगातार खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद अब फ्रेंचाइजी ने तीन कोचों को एक साथ हटा दिया है। इसी के साथ अब तक कोचिंग स्टाफ में कुल चार बदलाव कर दिए हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को बदल दिया था।


गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा को मुंबई ने हटा दिया है। मलिंगा मुंबई के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत अहम रहे हैं। उन्होंने 2009 से लेकर 2019 तक टीम के लिए अपना योगदान एक खिलाड़ी के रूप में दिया।  इस दौरान मलिंगा ने एमआई को चार बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 से टीम का बॉलिंग कोच बनाया गया लेकिन तीन सीजन के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का जब खिताब जीता, तो उस टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाब्रे थे। इसके बाद मुंबई ने उन्हें अपना गेंदबाजी कोच बनाया था।  हालांकि, तीन सीजन के बाद उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने उनके पद से हटा दिया है। दूसरी तरफ कार्ल होपकिंसन ने फ्रेंचाइजी के लिए 2024 से फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई। अब वे भी इस पद पर नहीं रहेंगे। जयवर्धने को मुख्य कोच के पद से हटाने के बाद कायरन पोलार्ड को हेड कोच बनाया है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के भी फ्रेंचाइजी छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: