पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित एवं जमीन से दागी जाने वाली फतह-4 क्रूज मिसाइल के विस्तारित संस्करण का सफल परीक्षण किया, जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उन्नत 'एवियोनिक्स' (मिसाइल में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियां, जैसे नेविगेशन, नियंत्रण, संचार और मार्गदर्शन प्रणाली) और अत्याधुनिक दिशा सूचक प्रणालियों से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता और प्रभावी मारक क्षमता के साथ भेदने में सक्षम है। सेना ने बताया कि इस परीक्षण के दौरान पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ इसे विकसित करने वाली एजेंसी के वैज्ञानिक और इंजीनियर भी मौजूद रहे। मई में पाकिस्तान ने जमीन से दागी जाने वाली फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल के विस्तारित संस्करण का सफल परीक्षण किया
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें