बेगूसराय । डांसर को थप्पड़ मारने और सरेआम सर्विस पिस्टल लहराने के मामले में पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई की है. बेगूसराय के एसपी ने मुफस्सिल थाने में तैनात आरोपी दारोगा अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसकी आधिकारिक जानकारी जिला पुलिस प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साझा की है.इस बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद से पूरे बेगूसराय जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर इस शर्मनाक घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद से ही पुलिस पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भारी दबाव बना हुआ था, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है.बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत 'वैष्णवी दुर्गा स्थान, पानागाछी' पूजा पंडाल में यह घटना हुई थी. वहां विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने और मंच पर बेहद अमर्यादित आचरण करने के गंभीर आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड किया गया है.
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
बेगूसराय : डांसर को थप्पड़ मारने वाला दारोगा सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें