दिल्ली : सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पत्रकार का बयान दर्ज किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

दिल्ली : सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पत्रकार का बयान दर्ज किया

ankita-bhandari-case
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2022 के अंकिता भंडारी हत्या मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग करने वाले पत्रकार आशुतोष नेगी का मंगलवार को बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, 19 वर्षीय ‘रिसेप्शनिस्ट’ की हत्या में एक ‘‘वीआईपी’’ की कथित भूमिका की जांच कर रही सीबीआई ने नेगी को यहां अपने मुख्यालय में बुलाया था। नेगी उन शुरुआती लोगों में शामिल थे, जिन्होंने हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय का रुख किया था। हालांकि, उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता की मांग पर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले में एक ‘‘वीआईपी’’ की कथित भूमिका की जांच के लिए इस साल फरवरी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अंकिता का शव 2022 में ऋषिकेश के पास मिला था। अंकिता उत्तराखंड के पौड़ी स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। उनकी हत्या रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों ने की थी। तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: