पटना : कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

पटना : कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई

Bihar-congress-meeting
पटना 26 अक्टूबर । वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत पटना के कदमकुआं स्थित पटना महानगर कांग्रेस कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद श्री आर. सी. खुटिया ने जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार आशीष ने की। बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पटना से कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, संभावित संख्या का आकलन, दिल्ली जाने के लिए परिवहन एवं यात्रा व्यवस्था, कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय तथा विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों से तैयारियों की जानकारी लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पर्यवेक्षक श्री खुटिया ने संगठन के पदाधिकारियों को मतदाता सूची से हटाए गए नामों का विवरण एकत्रित कर व्यवस्थित सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।


इस अवसर पर भाजपा नेताओं के विरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री खुटिया ने कहा कि भाजपा के नेता आज जिस तरह हाय-तौबा मचा रहे हैं, उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा के सांसदों और नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक के खिलाफ समय-समय पर ओछी और अमर्यादित टिप्पणियां की हैं। ऐसे में दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले भाजपा को अपने नेताओं की भाषा और आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए। पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आशीष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महारैली की तैयारियों को लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दौलत इमाम, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर, सह प्रभारी चंदन कुमार, जगजीत सिंह, नीरज यादव, शमीमुद्दीन, पवन केशरी, अभिषेक कुमार, रिजवान, सुभाष यादव, शमीम अख्तर, राजेश यादव, अविनाश कुमार, बंटी यादव, सौरभ सिन्हा एवं विद्याभूषण पप्पू सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: