दिल्ली : चक्रवात प्रभावित राज्यों की पीएम केयर से सहायता सुनिश्चित की जाए : खरगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

दिल्ली : चक्रवात प्रभावित राज्यों की पीएम केयर से सहायता सुनिश्चित की जाए : खरगे

congress-demand-pm-care-fund-relief-to-cyclone
नई दिल्ली। कांग्रेस ने चक्रवात 'अर्नब' से हुई तबाही पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर राहत एवं पुनर्वास प्रयासों का नेतृत्व करे और सभी प्रभावित परिवारों को पीएम केयर कोष के जरिये समय पर सहायता सुनिश्चित करे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आह्वान भी किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘चक्रवात अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश में लोगों की जान जाने और ओडिशा में जनजीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित होने से अत्यंत व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’ खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर राहत एवं पुनर्वास प्रयासों का नेतृत्व करना चाहिए और पीएम केयर कोष के माध्यम से सभी प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत प्रयासों में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं चक्रवात अर्नब से हुई तबाही का सामना कर रहे आंध्र प्रदेश के लोगों और भारी बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित ओडिशा के लोगों के साथ हैं। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें तथा राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग दें।’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश एवं बाढ़ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी तथा सरकारों से प्रत्येक प्रभावित परिवार के लिए त्वरित राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: