दिल्ली : पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से 24 लाख रुपये की ठगी में एक व्यक्ति गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

दिल्ली : पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से 24 लाख रुपये की ठगी में एक व्यक्ति गिरफ्तार

delhi-police-cyber-fraud
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद निवेश के जरिये अच्छे मुनाफे का लालच देकर 24 लाख रुपये की ठगी के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया है कि आमने-सामने हुई मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसका शीलभंग करने के इरादे से उसकी कमर को अनुचित तरीके से छुआ था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर आठ सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। 


शिकायत में उसने कहा कि विक्रांत ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर उससे संपर्क किया था और दावा किया था कि वह खेल कोटे के तहत दिल्ली पुलिस में भर्ती के संबंध में मार्गदर्शन चाहता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों के बीच बातचीत एक ‘मैसेजिंग ऐप’ पर होने लगी, जहां आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल से जान-पहचान बढ़ाई और खुद को एक पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में प्रस्तुत किया। इसके बाद उसने महिला को भारी मुनाफे का झांसा देकर पैसे निवेश करने के लिए राजी कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के आश्वासनों पर भरोसा करते हुए अपनी जमा पूंजी उसके बताए अनुसार कई बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी। इसके अलावा, उसने 12 लाख रुपये का ‘पर्सनल लोन’ लिया तथा अपने परिचितों से भी पैसे उधार लेकर आरोपी को भेजे। इस तरह उसके साथ कुल करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने बताया कि कुल रकम में से लगभग आठ लाख रुपये आरोपी के निर्देश पर सट्टेबाजी के एक मंच से जुड़े बैंक खातों में स्थानांतरित गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या वह अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: