दिल्ली : निर्वाचन आयोग की 30 अक्टूबर को सुनवाई से पहले बहुत कुछ हो सकता है : डेरेक ओ'ब्रायन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

दिल्ली : निर्वाचन आयोग की 30 अक्टूबर को सुनवाई से पहले बहुत कुछ हो सकता है : डेरेक ओ'ब्रायन

derek-o-braian
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पर दावों को लेकर निर्वाचन आयोग की 30 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई से पहले “बहुत कुछ घटित हो सकता है’’। उन्होंने अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट पर सुनवाई में बार-बार समयसीमा बढ़ाने की मांग करने का आरोप लगाया। इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि वह सुनवाई में शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपने दावे को लेकर विश्वास भी जताया। निर्वाचन आयोग ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को 30 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के लिए बुलाया है। डेरेक ओ'ब्रायन की यह टिप्पणी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच आई है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उस सुनवाई में अभी दो सप्ताह का समय बाकी है। देश के लोग गुस्से में हैं। युवा और बुजुर्ग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब से लेकर उस सुनवाई तक के बीच बहुत कुछ घटित हो सकता है।’’ तृणमूल कांग्रेस संबंधी विवाद पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी गुट ने निर्वाचन आयोग को जवाब देने के लिए बार-बार अतिरिक्त समय मांगा, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर ही अपना जवाब दाखिल कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: