पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कथित तौर पर अगवा की गई एक नाबालिग हिंदू लड़की को बरामद कर लिया गया है, जिसकी जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराए जाने के बाद एक मुस्लिम जमींदार से शादी करा दी गई थी। लड़की को बुधवार को लासबेला जिले के विंदर से बरामद किया गया। वह बृहस्पतिवार शाम अपने गृह नगर मीरपुरखास पहुंची। आरोप है कि पिछले महीने लड़की के घर के पास से हथियारबंद लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। हिंदू समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन ‘पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद’ के अनुसार, लड़की को एक जमींदार के कब्जे से बरामद किया गया। संगठन के प्रमुख शिव काछी ने कहा कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिसंबर की शुरुआत में मीरपुरखास शहर में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करेंगे। इसमें हम हिंदू लड़कियों और महिलाओं को शामिल करेंगे, ताकि अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की समस्या को उजागर किया जा सके।’’ इससे पहले, सोमवार को सिंध उच्च न्यायालय ने दो नाबालिग हिंदू बहनों को उनके माता-पिता के पास लौटने की अनुमति दी थी। आरोप है कि दोनों लड़कियों का अपहरण कर जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया गया और उनसे काफी अधिक उम्र के मुस्लिम पुरुषों से उनकी शादी करा दी गई।
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अपहृत नाबालिग हिंदू लड़की बरामद, जबरन कराई गई थी शादी
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें