प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही : राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही : राजनाथ

indian-economy-rajnath-sco
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जहां कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक सुस्ती का सामना कर रही हैं, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 7.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है और वैश्विक आर्थिक विकास में भारत का योगदान 16 प्रतिशत से अधिक है। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर ताजिकिस्तान गए राजनाथ ने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक विकास में 16 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है और लगभग 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जबकि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक सुस्ती का सामना कर रही हैं। राजनाथ ने कहा कि भारत ने 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे भारतीय विनिर्माताओं और उत्पादकों के लिए नये बाजार खुले हैं। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापार समझौतों से भारत के 99 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क समाप्त होने की उम्मीद है, जिससे देश की व्यापार संभावनाओं और वैश्विक आर्थिक साझेदारियों को मजबूती मिलेगी। राजनाथ ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि रक्षा उत्पादन बढ़कर 1.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: