- ‘‘किसी भी सीढ़ी के सबसे ऊपरी पायदान तक पहुँचने के लिए, आपको एक-एक करके हर सीढ़ी चढ़नी पड़ती है।’’
यह पत्राचार तब शुरू हुआ जब दीपकिरण ने 28 दिसंबर, 1983 को गांधी को पत्र लिखा। लुधियाना के सेंट जोसेफ हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा दीपकिरण ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह टेलीविजन पर उनके भाषणों से बहुत प्रभावित हैं। उस छोटी बच्ची ने गांधी से पूछा कि उन्होंने स्विट्जरलैंड में किस स्कूल में पढ़ाई की थी। उसने यह भी लिखा कि वह भी भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती है, और ‘लौह’ से आग्रह है कि वह उसका मार्गदर्शन करें कि वह अपना यह सपना कैसे पूरा कर सकती है। बच्ची की जिज्ञासा का उत्तर देते हुए, गांधी ने कोई राजनीतिक रूपरेखा या विस्तृत सलाह देने के बजाय, सफलता की तुलना सीढ़ी चढ़ने से की और इस बात पर जोर दिया कि हर कदम के लिए समर्पण एवं प्रयास की आवश्यकता होती है। गांधी ने लिखा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से, मैं यही कहूँगी कि अपने लिए कुछ मांगने के बजाय यह सोचना जरूरी है कि आप दूसरों तथा अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं।’’ पत्र के अंत में उन्होंने पूछा कि क्या दीपकिरण को अपना स्कूल पसंद है। यह बातचीत 31 अक्टूबर 1984 को गांधी की हत्या से एक साल से भी कम समय पहले हुई थी। नयी दिल्ली के सफदरजंग रोड स्थित उनके आवास पर उनके दो अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी। उस समय गांधी की उम्र 66 वर्ष थी। उनकी हत्या जून 1984 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के बाद हुई थी। इसके चलते पूरे देश में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा भड़क उठी थी। हालाँकि, ये पत्र उनके जीवन के अंतिम समय के एक निजी पल को संजोए हुए हैं। जब देश इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि मना रहा है, तब एक स्कूली छात्रा के महत्वाकांक्षी सवाल पर गांधी का संक्षिप्त जवाब राजनीति से परे संदेश देता है कि नेतृत्व का निर्माण कड़ी मेहनत, ईमानदारी और दूसरों की सेवा करने के संकल्प से होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें