मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सुरक्षा विभाग का नेतृत्व कर रहे कमांडर एडम स्लोनेकी ने बताया कि वर्ष 2019 में पत्र मिलने के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि समीक्षा में सामने आया कि उस समय पत्र की जानकारी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने के बजाय सीधे ‘ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स’ यानी राजकुमार हैरी और मेगन के कार्यालय को भेज दी गई थी। इस फैसले की निष्पक्ष जांच के लिए मामला आईओपीसी को सौंपा गया है। इसके अलावा, पत्र में लगाए गए आरोपों के संबंध में विदेशी जांच एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब फिलीपीन की पुलिस थॉमस मर्केल के वहां स्थित पुराने घर से कथित तौर पर मिली बाल यौन शोषण से संबंधित संदिग्ध तस्वीरों की जांच कर रही है।
ब्रिटिश पुलिस ने राजकुमार हैरी की पत्नी मेगन मर्केल के पिता थॉमस मर्केल के खिलाफ बाल यौन शोषण के गंभीर आरोपों वाले एक पत्र पर की गई कार्रवाई की जांच के लिए बृहस्पतिवार को मामला स्वतंत्र पुलिस निगरानी संस्था को सौंप दिया। मामला स्वेच्छा से सौंपे जाने के बाद ‘इंडिपेंडेंट ऑफिस फॉर पुलिस कंडक्ट’ (आईओपीसी) अब जांच करेगा कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस संवेदनशील पत्र को किस तरह संभाला। पूर्व हॉलीवुड अभिनेत्री और ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल ने हाल में इस दस्तावेज को ‘‘बेहद परेशान करने वाला’’ बताया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें