नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले निहाल विहार में मिठाई बनाने वाली इकाइयों और मोरी गेट की खोया मंडी में निरीक्षण के दौरान 922 किलोग्राम मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने निहाल विहार में 13 परिसरों का निरीक्षण करने के बाद रसगुल्ले, छेना और मिल्क केक सहित 402 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट किए। वहीं, मोरी गेट खोया मंडी में अलग से चलाए गए अभियान के दौरान 520 किलोग्राम खराब खोया और छेना नष्ट किया गया। दोनों स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विभाग को त्योहारों के मौसम में औचक निरीक्षण, नियमित निगरानी और नमूनों की जांच जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। गुप्ता ने कहा, "खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।" ये निरीक्षण त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच असुरक्षित खाद्य पदार्थ बनाने और बिक्री को रोकने के सरकार के प्रयासों के तहत किए गए। विभाग ने कहा कि संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ निरीक्षण के निष्कर्षों और जरूरत पड़ने पर प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
दिल्ली : 900 किलोग्राम से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें