दिल्ली : सांसद निधि बढ़ाने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

दिल्ली : सांसद निधि बढ़ाने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति

mp-fund-incerease
नई दिल्ली। संसद की एक समिति सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) के तहत आवंटन बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और धन जारी करने में आ रही तकनीकी अड़चनों समेत छह विषयों पर विस्तृत अध्ययन करेगी। समिति ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025' के तहत एमपीलैड्स और इस योजना के बीच समन्वय की संभावनाओं को भी अध्ययन के लिए प्रमुख विषय के रूप में चुना है। बीते शुक्रवार को जारी लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, सांसद निधि संबंधी समिति ने पांच अक्टूबर को हुई अपनी बैठक में 2026-27 के लिए इन विषयों का चयन किया। समिति सांसद निधि के तहत धन जारी करने से संबंधित दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेगी और योजना के तहत आवंटन बढ़ाने की आवश्यकता का आकलन करेगी। 


कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कोडीकुनिल सुरेश की अध्यक्षता वाली समिति एमपीलैड्स के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समयबद्ध निगरानी और क्रियान्वयन पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। वह सुविधा केंद्रों के कामकाज की समीक्षा करने के साथ-साथ ‘ई-साक्षी’ पोर्टल के माध्यम से धन जारी करने में आ रही तकनीकी अड़चनों की भी जांच करेगी। चयनित विषयों में योजना से जुड़े वित्तपोषण, क्रियान्वयन, निगरानी और तकनीकी चुनौतियां शामिल हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य आवंटन बढ़ाने की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। प्रत्येक सांसद को सालाना पांच करोड़ रुपये का आवंटन मिलता है जिसमें 2011-12 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। सांसदों की ओर से इसे बढ़ाकर सालाना 18 करोड़ से 20 करोड़ रुपये किए जाने की मांग की जाती रही है।हालांकि, सरकार ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: