उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन राहुल गांधी अपनी जिद पर अड़े हैं और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी एक नवंबर को रैली आयोजित करने पर अड़े रहकर जानबूझकर सिखों की आहत भावनाओं पर नमक छिड़कने की कोशिश कर रहे हैं। वह सिखों के साथ क्रूर मजाक करने पर तुले हैं।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर, 1984 को हत्या के बाद दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे। रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को निर्वाचन आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ निकाले जा रहे ‘दिल्ली चलो’ मार्च के समापन कार्यक्रम के रूप में बताया गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ मार्च में कम से कम 10 लाख लोग शामिल होंगे। पार्टी ने कहा कि इससे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर ‘एकजुटता’ का मजबूत संदेश जाएगा।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आगामी रैली को लेकर शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राहुल गांधी एक नवंबर को ही कार्यक्रम आयोजित करने पर अड़े हैं, ताकि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का जा सके। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दल कांग्रेस की एक नवंबर को रैली आयोजित करने की योजना से सहमत नहीं हैं और कार्यक्रम की तारीख बदलना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें