पटना : पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर चर्चा में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

पटना : पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर चर्चा में

pawan-singh-faimily-dispute
पटना (संवाददाता) ।  भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना नाम लिए अपने पति पवन सिंह पर तंज कसती दिख रही हैं। वीडियो में ज्योति कहती नजर आ रही हैं कि पति चाहे पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार (लॉयल) होना चाहिए, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो। यह वायरल वीडियो दुर्गा पूजा के दौरान 'सिंदूर खेला' का है। वीडियो में ज्योति अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। जब उनकी एक दोस्त मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहती है कि ज्योति की मांग हमेशा भरी रहे, तो इस पर ज्योति तुरंत टोकते हुए कहती हैं कि हे माता, अच्छा पति मिले तभी मांग लाल करिएगा, वरना ऐसे ही ठीक है। आगे उन्होंने कहा कि पति वफादार होना चाहिए, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं। इसी दौरान उनके पास खड़ी एक अन्य महिला भी विवादास्पद टिप्पणी करती दिखती है।


अक्षरा सिंह से पवन सिंह ने मांगी थी माफी

ज्योति सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पवन सिंह ने मुंगेर के एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम के मंच से अपनी पूर्व सह-कलाकार अक्षरा सिंह से सरेआम माफी मांगी थी। पवन सिंह ने अक्षरा को 'बाबू' कहते हुए उनके माता-पिता से भी क्षमा याचना की थी और भविष्य में साथ काम करने के संकेत दिए थे। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते सुधरने की अटकलें लगाई जा रही थीं।


पवन और ज्योति के बीच कोर्ट में चल रहा है केस

गौरतलब है कि पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है और दोनों का तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है।


वहीं दूसरी ओर, पवन सिंह और अक्षरा सिंह का अतीत में अफेयर रहा था, लेकिन पवन की शादी के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब ज्योति के इस नए वीडियो ने इस पूरे विवाद को फिर से गरमा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: