नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस, चीन, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। यहां स्थित संविधान सदन में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों के संसदीय नेता एक साथ जुटे है। इस मंच का उद्देश्य संसदीय सहयोग को मजबूत करने और जन-केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करना है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों के साथ शानदार बातचीत हुई। हमने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अन्य भारतीय सांसदों ने ब्रिक्स के सदस्य देशों और साझेदार देशों से आए संसदीय प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, चीन, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान शामिल हैं। वहीं, इस बैठक में भाग लेने वाले साझेदार देशों में बेलारूस, क्यूबा, थाईलैंड, युगांडा, वियतनाम, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान शामिल हैं।
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें