दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वाराणसी, भुवनेश्वर का दौरा करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वाराणसी, भुवनेश्वर का दौरा करेंगे

pm-will-visit-varanasi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में वायुसेना दिवस के मौके पर होने वाला हवाई प्रदर्शन देखेंगे और भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर तथा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नयी परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे। यह इकाई भारत के कपड़ा और परिधान निर्माण ईको सिस्टम को मजबूत करने और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री वाराणसी के नमो घाट पर वायुसेना दिवस हवाई प्रदर्शन-2026 भी देखेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा और ‘विंग्स ओवर गंगाज’ विषय के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। इस हवाई प्रदर्शन में तेजस, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड, एसयू-30एमकेआई और राफेल सहित परिवहन विमान भी शामिल होंगे। भुवनेश्वर में, प्रधानमंत्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नव स्थापित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। उन्हें बैंक की कंप्यूटिंग आवश्यकताओं को पूरा करने और बैंक और व्यापक वित्तीय क्षेत्र के लिए एक सुरक्षित, लचीला और भविष्य के लिए तैयार कंप्यूटिंग ईको सिस्टम प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: