दिल्ली : सीबीआई अमेरिका से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने में जुटीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

दिल्ली : सीबीआई अमेरिका से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने में जुटीं

himanshu-bhau
नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस भगोड़े गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साथ मिलकर काम कर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार हिमांशु भाऊ को अमेरिका के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है और वह फिलहाल अमेरिका आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आइसीई) की गिरफ्त में है। उन्होंने बताया कि भारत में हत्या और रंगदारी के कई मामलों में वांछित भाऊ को शुरुआत में तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हरियाणा पुलिस ने अमेरिका को सूचित किया था कि वह पासपोर्ट में फर्जी उपनाम का इस्तेमाल कर देश से भागा था। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा पुलिस का विशेष कार्य बल (एसटीएफ) अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए इंटरपोल की भारत में नोडल एजेंसी सीबीआई के साथ लगातार संपर्क में है। अधिकारियों ने बताया कि भाऊ को 17 साल की उम्र में अपने एक विरोधी की कथित तौर पर हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया था लेकिन वह 2020 में हिसार के एक बाल सुधार गृह से फरार हो गया। इसके बाद से वह संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा और अब भाऊ सबसे वांछित अपराधियों में से एक है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि भाऊ शुरुआत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत से पुर्तगाल भागा था और तब से विदेशों में रहकर अपने आपराधिक गिरोह का संचालन कर रहा है। उसके गिरोह के संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी समूहों से हैं। यह गिरोह सितंबर में उस समय सुर्खियों में आया, जब उसने दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में जिम ट्रेनर और मालिक विजय कुमार की दिनदहाड़े हुई हत्या की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली। विजय कुमार को 14 सितंबर को झांसा देकर बाहर बुलाया गया और मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस गिरोह का नाम 2024 में राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग आउटलेट में हुई गोलीबारी से भी जुड़ा था, जिसमें 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी। भाऊ ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया था कि युवक 2020 में उसके एक सहयोगी की हत्या में शामिल था।

कोई टिप्पणी नहीं: