दिल्ली : CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका ने न्यायिक हिरासत के खिलाफ दिल्ली HC का रुख किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दिल्ली : CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका ने न्यायिक हिरासत के खिलाफ दिल्ली HC का रुख किया

ranka-das-move-to-hc
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। दास और रांका ने उच्च न्यायालय में रात के समय सुनवाई किये जाने का अनुरोध किया। दशहरा के कारण उच्च न्यायालय में अवकाश है। सोमवार को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दोनों को पेश किए जाने के बाद उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाने का आदेश दिया था। इससे पहले दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए लगाई गई पाबंदियों का उल्लंघन करने के बाद 13 अक्टूबर को शुरुआती तौर पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। कॉजपा के विधि प्रकोष्ठ की प्रमुख रत्ना सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है और रात में तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है। सौरव और आशुतोष को एक मिनट के लिए भी सलाखों के पीछे नहीं रखा जाना चाहिए। राजनीतिक स्वार्थ के कारण उनकी स्वतंत्रता का हनन नहीं होना चाहिए। न्याय मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए।’’ कॉजपा ने आरोप लगाया है कि दास और रांका की रिहाई रोकने के लिए इस मामले में जमानत की कार्यवाही में जानबूझकर देरी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: