दिल्ली : 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार का दावा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

दिल्ली : 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार का दावा

108-surya-namaskar
नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रविवार को यहां एक कार्यक्रम में 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने का दावा किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘संडे ऑन साइकिल’ के अवसर पर योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार पूरे किए। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। उनकी इस उपलब्धि को एशिया बुक आफ रिकार्ड्स एवं योगासन बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज करने का भी दावा किया गया है। फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल ने इस उपलब्धि को योग, साधना, अनुशासन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की शक्ति का उदाहरण बताया। योगासन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की ओर से योगाचार्य यश पराशर एवं डॉ. मालविका बाजपेई और एशिया बुक आफ रिकार्ड्स के नर विजय यादव एवं डॉ. रेखा कपूर ने नवदीप जोशी को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: