दिल्ली : जब तक राहुल गैर-मुद्दों को हवा देते रहेंगे, प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे : पात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

दिल्ली : जब तक राहुल गैर-मुद्दों को हवा देते रहेंगे, प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे : पात्रा

patra-attack-rahul-gandhi
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को “अराजक और अनुशासनहीन तमाशा” बताया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता “किसी मुगल सम्राट के बेटे” की तरह बात कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने वर्ष 2024 के चुनाव को “अवैध” बताने के लिए राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘यह हिंदुस्तान आपके 'अब्बूजान' (पिता) का नहीं है। यह हिंदुस्तानियों का है।’’ गांधी ने निर्वाचन आयोग में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया था। 


राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि नरेन्द्र मोदी कहीं जा नहीं सकते; अगर वे जाना भी चाहें, तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और वे कानून से बचने की न सोचें। यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तब तक कहीं नहीं जाएंगे, जब तक कांग्रेस नेता “अराजकता पैदा करने के प्रयास में गैर-मुद्दों” को हवा दे रहे हैं। पात्रा ने रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन को कमतर आंकते हुए कहा कि केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि रैली में 10 लाख लोग भाग लेंगे, लेकिन वहां केवल “मुट्ठी भर” लोग ही आए। भाजपा सांसद ने दावा किया कि रामलीला मैदान में दिखाई गई भीड़ “ट्रिक फोटोग्राफी” (फोटोग्राफी की कलाबाज़ी) थी। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी तरकीबों से प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने कहा कि यह 'शिव की बारात' थी। यह शिव की बारात नहीं थी। यह एक अराजक और अनुशासनहीन तमाशा था।’’ पात्रा ने कहा कि गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों को “अवैध” करार दिया और कहा था कि अगर ऐसा न होता, तो न तो मोदी प्रधानमंत्री बन पाते और न ही अमित शाह गृह मंत्री। पात्रा ने कहा, ‘‘मुगल सम्राट के बच्चे इसी तरह बात करते हैं। यह हिंदुस्तान आपके 'अब्बूजान' का नहीं है। यह हिंदुस्तानियों का है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: