फतेहपुर : पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य के बेटे आदित्य ने आसमान में बनाई नई पहचान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

फतेहपुर : पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य के बेटे आदित्य ने आसमान में बनाई नई पहचान

  • आदित्य मौर्य ने 200 घंटे की उड़ान पूरी कर हासिल की उपलब्धि, सुल्तानपुर घोष गांव में खुशी का माहौल
  • आईजीआरयूए रायबरेली में पूरा किया प्रशिक्षण, डायमंड-40 सीएस और डायमंड-42 मल्टी इंजन विमान उड़ाने का लिया प्रशिक्षण

Aditya-mourya-fatehpur-pilot
फतेहपुर (शीबू खान)। ऐरायां ब्लॉक के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र स्थित डोली का पुरवा निवासी आदित्य मौर्य उर्फ गुड्डू ने विमानन प्रशिक्षण के दौरान 200 घंटे की सफल उड़ान पूरी कर जिले का मान बढ़ाया है। रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आदित्य की इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही सुल्तानपुर घोष और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का पल बताया है।


आदित्य मौर्य पूर्व मंत्री स्व. मुन्नालाल मौर्य के छोटे बेटे और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक ऊषा मौर्य के पुत्र हैं। उन्होंने जून 2023 में कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें 52वीं रैंक हासिल की। इसके बाद दो नवंबर 2023 को उन्होंने आईजीआरयूए रायबरेली में प्रवेश लिया और विमान उड़ाने का प्रशिक्षण शुरू किया। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने 200 घंटे की सफल प्रशिक्षण उड़ान पूरी की। आदित्य ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने दो प्रकार के विमानों का प्रशिक्षण पूरा किया। इनमें डायमंड एयरक्राफ्ट 40 सीएस और डायमंड एयरक्राफ्ट 42 मल्टी इंजन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 200 घंटे की उड़ान का प्रशिक्षण पूरा करना कमर्शियल पायलट बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आगे बड़े कमर्शियल विमानों को उड़ाने के लिए संबंधित विमान के अनुसार अतिरिक्त प्रशिक्षण लेना होगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों, वरिष्ठों, परिजनों और शुभचिंतकों को देते हुए सभी का आभार जताया। आदित्य की उपलब्धि पर उनकी मां विधायक ऊषा मौर्य, बड़े भाई विकल्प मौर्य, बहनें निशा, पूजा और ज्योति सहित परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई। उनके बाबा ननकू मौर्य, छोटे बाबा कल्लू मौर्य, बड़े पिता छेदीलाल मौर्य, चाचा हरिश्चंद्र मौर्य, मनोज मौर्य, बाबू मौर्य और संजय मौर्य ने उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। वहीं मामा योगेंद्र मौर्य (लाला), रामनारायण मौर्य सहित अन्य सहयोगियों ने भी बधाई दी। वहीं गांव के प्रधान संजीत सिंह यादव ने समर्थकों के साथ खुशी मनाई और ग्रामीणों के बीच मिठाई वितरित की। रामपाल मौर्य महाविद्यालय, गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज और एमएलएम पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर घोष के स्टाफ ने भी आदित्य को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक गुड्डू के नाम से पहचाने जाने वाले आदित्य ने अपनी मेहनत और लगन से पायलट के रूप में नई पहचान बनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं: