मुंबई : ब्रूइंग कारोबार का दम! एस्गार्ड एल्कोबेव के मुनाफे में 1,402% का धमाकेदार उछाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2026

मुंबई : ब्रूइंग कारोबार का दम! एस्गार्ड एल्कोबेव के मुनाफे में 1,402% का धमाकेदार उछाल

Asgard-akcobev-profit
मुंबई (अनिल बेदाग): ब्रूइंग कारोबार में बढ़ती रफ्तार और बेहतर परिचालन दक्षता ने एस्गार्ड एल्कोबेव लिमिटेड की सफलता को नई ऊंचाई दी है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 102.84 प्रतिशत बढ़कर ₹48.93 करोड़ पहुंच गया, जबकि शुद्ध मुनाफा ₹16.95 लाख से उछलकर ₹2.55 करोड़ हो गया। यानी मुनाफे में 1,402 प्रतिशत से अधिक की शानदार वृद्धि दर्ज हुई। मैनेजिंग डायरेक्टर रौनक जैन ने कहा, "हमारी रणनीति क्षमता के बेहतर उपयोग, उत्पादन विस्तार और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत साझेदारी बनाने पर केंद्रित है।" कंपनी मार्च 2027 तक सालाना उत्पादन क्षमता 8.4 मिलियन से बढ़ाकर 10.8 मिलियन केस करने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹24-28 करोड़ EBITDA का लक्ष्य भी रखा गया है। साफ है कि एस्गार्ड एल्कोबेव अब विस्तार और मुनाफे की नई पारी खेलने को तैयार है। कंपनी की इस कामयाबी के पीछे उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल और ब्रूइंग कारोबार का विस्तार अहम रहा। तिमाही में उत्पादन 18.6 प्रतिशत बढ़कर 13.82 लाख केस पहुंच गया, वहीं क्षमता उपयोग 78.6 प्रतिशत हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: