वाराणसी : वरुणा की लहरों पर उतरेंगी आस्था की किरणें, शास्त्री घाट पर मंत्री ने परखी तैयारियां - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2026

वाराणसी : वरुणा की लहरों पर उतरेंगी आस्था की किरणें, शास्त्री घाट पर मंत्री ने परखी तैयारियां

  • नदी में मशीन पर सवार होकर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने देखी सफाई व्यवस्था, व्रतियों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • घाटों की स्वच्छता, रोशनी, बैरिकेडिंग और नदी में सुरक्षा के इंतजाम समय से पूरे करने को कहा

Chhath-in-varuna-river-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धा की डुबकी लगाने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को कचहरी स्थित शास्त्री घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने केवल घाटों से व्यवस्थाओं का निरीक्षण नहीं किया, बल्कि वरुणा नदी में सफाई कार्य में लगी मशीन पर सवार होकर नदी के भीतर तक पहुंचकर सफाई व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजामों को परखा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन, बैरिकेडिंग और नदी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से व्रती महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और नदी के भीतर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर

मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और जनविश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी की स्वच्छता बनाए रखने के साथ घाटों पर होने वाली व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा, ताकि व्रती महिलाओं को पूजा और अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंत्री ने निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान व्यवस्थाएं केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी दुरुस्त दिखनी चाहिए। सफाई से लेकर सुरक्षा तक प्रत्येक व्यवस्था की जिम्मेदारी तय हो और श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न रहने पाए।

कोई टिप्पणी नहीं: