पटना : रिलीज हुई ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहऽ 2’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

पटना : रिलीज हुई ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहऽ 2’

  • छठ की आस्था और परंपरा को समर्पित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार

Bhojpuri-film-he-chhathi-maiya-hamaar-mansa-puraih
पटना (रजनीश के झा) । छठ महापर्व के अवसर पर विक्रांत सिंह राजपूत और मणि भट्टाचार्य की फिल्म का हुआ वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, सुबह 6 बजे से दर्शकों के लिए उपलब्ध। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए छठ महापर्व पर एक खास सौगात सामने आई है। छठी मईया की आस्था, लोक परंपरा और पारिवारिक भावनाओं से सजी भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहऽ 2’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर आज, 13 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजे एडवाइज भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां दर्शक घर बैठे छठ महापर्व की आस्था और भावनाओं से जुड़ी इस विशेष प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं।


फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और मणि भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा श्रद्धा नवल, प्रेम दुबे, भोपी सिंह, स्वीटी सिंह राजपूत और रूपा सिंह भी अहम किरदारों में हैं। वहीं, यामिनी सिंह गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई दे रही हैं। फिल्म के निर्देशक अजित कुमार ने कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य छठ महापर्व की आस्था, परंपरा और भावनाओं को मनोरंजक अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाना है। फिल्म में छठी मईया के प्रति श्रद्धा के साथ पारिवारिक रिश्तों और लोकसंस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। सह-निर्माता अथर्व नाहर ने कहा कि छठ बिहार और पूर्वांचल के लोगों की आस्था से गहराई से जुड़ा महापर्व है। इस फिल्म के माध्यम से छठी मईया के प्रति श्रद्धा और पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की कहानी और लेखन प्राण नाथ ने किया है। सह-निर्माता अथर्व नाहर तथा कार्यकारी निर्माता शिवम सिंह हैं। संगीतकार ओम झा हैं और गीत प्यारे लाल यादव (कवि जी) ने लिखे हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कुल मिलाकर, छठ महापर्व के पावन अवसर पर रिलीज हुई ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहऽ 2’ भोजपुरी दर्शकों के लिए आस्था, संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ी एक खास पेशकश है।

कोई टिप्पणी नहीं: