- देवउठनी एकादशी से भगवान विष्णु करेंगे सृष्टि का संचालन : पंडित सुनील शर्मा
गूंजेंगी शहनाइयां, प्रारंभ होंगे मांगलिक अनुष्ठान-
पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु योग निद्रा से जागने के साथ ही विगत चार माह से विराम लगे सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों का पुनः श्रीगणेश हो जाएगा। तुलसी-शालिग्राम विवाह के उपरांत सगाई विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार सहित सभी धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान विधिवत प्रारंभ होंगे। नवंबर माह में 21, 22, 24, 25, 26, 30 नवंबर और दिसंबर माह में 2, 3, 4, 5, 6, 9, 10,11, 12 दिसंबर को शुभ मुहूर्त है
खरमास में रहेगा मांगलिक कार्यों पर विराम-
पंडित शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को भगवान सूर्य नारायण धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास धनु संक्रांति का प्रारंभ होगा। शास्त्रों के अनुसार खरमास की इस अवधि में सूर्य का तेज क्षीण होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्यों का निषेध रहता है। यह काल जप, तप, ध्यान और भगवान की आराधना के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है। खरमास की समाप्ति और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रांति के उपरांत ही पुनः मांगलिक कार्यक्रमों की मंगलमय शुरुआत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें