दिल्ली : बिहार के भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की याचिका खारिज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 नवंबर 2026

दिल्ली : बिहार के भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की याचिका खारिज

Bihar-mla-rajesh-kumar-singh
दिल्ली/पटना, 28 नवंबर। उच्चतम न्यायालय ने 2025 में बिहार की मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से अपने निर्वाचन को रद्द करने के अनुरोध के खिलाफ दायर भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की याचिका शनिवार को खारिज कर दी। सिंह ने पटना उच्च न्यायालय के 12 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने सिंह के खिलाफ दायर चुनाव याचिका को खारिज करने की उनकी अर्जी नामंजूर कर दी थी। सिंह की याचिका पर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने सुनवाई की। भाजपा विधायक के खिलाफ दायर चुनाव याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दी और अपनी आय का भी पूरा ब्योरा नहीं दिया। विधायक के वकील ने पीठ को बताया कि सिंह ने उच्च न्यायालय में अर्जी देकर चुनाव याचिका खारिज करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह याचिका कानून के तहत स्वीकार नहीं की जा सकती और इसमें ऐसा कोई आधार नहीं बताया गया है, जिसके तहत चुनाव को चुनौती दी जा सके। शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: