कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने संबंधी विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे। शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि सांसदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद में इन विधेयकों का समर्थन करना चाहिए। केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए तीन विधेयक पेश करेगी। इनमें एक संविधान संशोधन विधेयक भी शामिल है। इन विधेयकों में प्रत्येक राज्य में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का भी स्पष्ट उल्लेख है। मुख्यमंत्री शुभेंदु ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये विधेयक दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे।’’ शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी सांसदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इन विधेयकों का समर्थन करना चाहिए। जो लोग हमारी माताओं और बहनों के सशक्तीकरण के पक्ष में हैं, वे इन विधेयकों के समर्थन में मतदान करेंगे।’’
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Home
देश
कोलकाता : महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित किया जाएगा : शुभेंदु
कोलकाता : महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित किया जाएगा : शुभेंदु
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें