नेपाल के बागमती प्रांत में बृहस्पतिवार को एक छोटी बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मकवानपुर जिले में सुबह करीब पौने छह बजे हुई। मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी के अनुसार यह बस काठमांडू से सरलाही जा रही थी तथा उसमें करीब 17 लोग सवार थे। सूचना अधिकारी के मुताबिक यह बस भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका में भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क पर पहाड़ से लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में चालक समेत 11 लोगों की जान चली गयी एवं छह घायल यात्रियों को हेटौडा नगरपालिका क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वाहन में दक्षिणी नेपाल के सरलाही जिले के लोग सवार थे, जो 'छठ' मनाने के लिए काठमांडू से अपने घर लौट रहे थे। इस साल यह त्योहार रविवार को है। छठ मुख्य रूप से नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों, यानी तराई में हिंदू समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
नेपाल में यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत
Tags
# अपराध
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें