दिल्ली : युद्ध व शांति के बीच का अंतर धुंधला पड़ रहा, लगातार संघर्ष की स्थिति बनी हुई है : सीडीएस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

दिल्ली : युद्ध व शांति के बीच का अंतर धुंधला पड़ रहा, लगातार संघर्ष की स्थिति बनी हुई है : सीडीएस

Cds-on-peace
नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को कहा कि आज युद्ध और शांति के बीच का अंतर ‘‘धुंधला’’ पड़ रहा है और ‘‘लगातार संघर्ष की स्थिति’’ बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सेना की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के ढांचे को आधुनिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ‘भविष्य की युद्धकला और बहु-क्षेत्रीय अभियान संचालित करने की भारत की तैयारी’ विषय पर संबोधन देते हुए जनरल सुब्रमणि ने विस्तार से बताए बिना कहा कि ‘‘विरोधी पक्ष हम पर गुप्त तरीके से सोच और धारणा को प्रभावित करने वाला युद्ध थोप रहा है।’’ उन्होंने सभी क्षेत्रों में क्षमताएं बढ़ाने पर जोर दिया। सीडीएस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को संयुक्त, एकीकृत तथा बहु-क्षेत्रीय अभियानों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि तनाव बढ़ने पर भारत किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार था और इसके परिणामस्वरूप भारत को ‘‘निर्णायक जीत’’ मिली। पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) रहे सेवानिवृत्त जनरल अनिल चौहान ने दिल्ली में विचारक संस्था ‘विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित इस सत्र का संचालन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: