नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यहां सरकारी आवास को जनता के भ्रमण के लिए खोले जाने के फैसले पर शुक्रवार को कहा कि इस ‘भव्य निर्माण’ की सच्चाई दिल्ली के लोगों के साथ-साथ पंजाब के लोगों को भी देखनी चाहिए ताकि वे आप की वास्तविक प्राथमिकताओं को समझ सकें। केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर उत्तर दिल्ली के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले में रहा करते थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बंगले को ‘शीशमहल’ नाम दिया है। गुप्ता ने यहां दिल्ली और बिहार के बीच नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करने के लिए हुए एक समझौते के बाद पत्रकारों से कहा कि दिल्ली की जनता इस 'शीशमहल' को देखना चाहती थी और अब पंजाब की जनता को भी इसे देखना चाहिए ताकि वे समझ सकें कि आम आदमी पार्टी की वास्तविक प्राथमिकताएं क्या रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुप्ता ने आप की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दिल्ली के 12 वर्षों के शासन में विकास के नाम पर जनता को केवल खोखले वादे और विज्ञापन दिए, वह अब पंजाब को भी उसी राह पर ले जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि करदाताओं की मेहनत की कमाई को बुनियादी विकास और जनकल्याण में लगाने के बजाय निजी विलासिता, विज्ञापनों और राजनीतिक प्रचार पर खर्च किया गया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के संदर्भ में कहा कि वहां की जनता ने बेहतर शासन, रोजगार और सुदृढ़ जनसुविधाओं की उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को अवसर दिया था, लेकिन पंजाब में भी ‘आप’ सरकार जमीनी समस्याओं को सुलझाने के बजाय केवल राजनीतिक प्रचार और दावों तक सीमित नजर आई। मुख्यमंत्री ने कहा, “किसी भी सरकार का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, न कि सरकारी संसाधनों का उपयोग अपनी छवि चमकाने के लिए करना। एक तरफ दिल्ली का आम नागरिक अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझता रहा, वहीं दूसरी तरफ जनता के धन से ‘शीशमहल’ जैसा विलासितापूर्ण आवास बनाया गया।” यह बंगला अगले महीने आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था होगी।
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
दिल्ली : पंजाब के लोगों को भी देखना चाहिए ‘शीशमहल’: रेखा गुप्ता
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें