सीहोर : दांगी समाज संगठन ने की खाईखेड़ा से लापता लोगों को खोजने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

सीहोर : दांगी समाज संगठन ने की खाईखेड़ा से लापता लोगों को खोजने की मांग

  • पुलिस परीक्षा कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर दिया ज्ञापन

Dangi-samaj-sehore
सीहोर।दांगी समाज अध्यक्ष बाबूलाल दांगी के नेतृत्व में बुधवार को समाज जनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। खाईखेड़ा से घरेलू सामान के साथ बीते दिनों लापता सुरेश दांगी राजेश दांगी ओमवती दांगी को तलाश ने की मांग को लेकर बाबूलाल दांगी के नेतृत्व में समाज जनों ने भोपाली फटाक से एसपी कार्यालय कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। सेमरा दांगी के समाजसेवी विनय सिंह दांगी ने पुलिस प्रशासन को लापता लोगों को तलाशने के लिए 24 घंटे का टाइम दिया जिसके बाद दांगी समाज धरना प्रदर्शन करेगा। आम आदमी पार्टी के नेता केपी सिंह बघेल ने भी घटना को चिंता जनक बताया उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रस्तुति के साथ खोजबीन करना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में लापता लोगों की फोटो रखकर एएसपी प्रशांत चौबे और डिप्टी कलेक्टर किरण सिंह को ज्ञापन दिया इस दौरान एसपी कार्यालय में सीहोर एसडीओपी प्रेम नारायण भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा लापता लोगों की लगातार खोजबीन की जा रही है जल्दी ही होने खोज लिया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दांगी समाज के लोग शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: