पटना : पटना में छठ मनाएंगी अक्षरा सिंह, छठी मैया की भक्ति में सजेगी सांस्कृतिक संध्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

पटना : पटना में छठ मनाएंगी अक्षरा सिंह, छठी मैया की भक्ति में सजेगी सांस्कृतिक संध्या

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संजय झा और मंत्री निशांत कुमार सहित कई गणमान्य लोगों को छठ का प्रसाद ग्रहण करने का दिया न्योता

Akshara-singh-chhath-bihar
पटना, 11 नवंबर, (रजनीश के झा) । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह हर बार की तरह लोक आस्था के महापर्व छठ पटना में मनाने जा रही हैं। छठ पूजा को लेकर उनके यहां विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अक्षरा सिंह का कहना है कि बिहार की संस्कृति और परंपराओं से उनका गहरा जुड़ाव है और वह चाहती हैं कि छठ महापर्व को भी देश के दूसरे बड़े त्योहारों की तरह एक उत्सव के रूप में मनाया जाए। अक्षरा सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री निशांत कुमार सहित कई गणमान्य लोगों को छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है। इस आयोजन को लेकर भोजपुरी संगीत और सिनेमा जगत में भी उत्सुकता है।


अक्षरा सिंह ने बताया कि मुंबई में रहने के बावजूद उनका बिहार से जुड़ाव हमेशा बना रहा है। आमतौर पर कलाकार काम के सिलसिले में मुंबई को अपना ठिकाना बना लेते हैं और अपने क्षेत्र के त्योहार वहीं मनाते हैं, लेकिन वह छठ जैसे महापर्व को अपनी जन्मभूमि बिहार में मनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में लोहड़ी, मुंबई में गणपति उत्सव और बंगाल में दुर्गापूजा बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है, उसी तरह छठ महापर्व को भी व्यापक सांस्कृतिक पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर पटना के कंकड़बाग स्थित रेनबो मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कई जानी-मानी गायिकाओं और कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के माध्यम से छठ की परंपरा, लोकगीत और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी है। भोजपुरी फिल्मों और संगीत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह की बिहार सहित देशभर में बड़ी प्रशंसक संख्या है। ऐसे में उनका पटना में छठ मनाने का फैसला उनके प्रशंसकों के लिए भी खास है। अक्षरा की कोशिश है कि छठ की आस्था के साथ बिहार की लोक संस्कृति और परंपरा को भी बड़े मंच पर पहचान मिले।

कोई टिप्पणी नहीं: