- 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’
नए प्रोमो में साई पल्लवी को सीता के रूप में दिखाया गया है। इसमें मिथिला की राजकुमारी सीता की गरिमा, ताकत और उनके स्वभाव की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज 5 नवंबर को होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है।मुंबई (संवाददाता) । नमित मल्होत्रा स्टारर रामायणम् दुनिया भर में बस 3 दिनों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ऐसे में, अब मेकर्स ने फिल्म से साईं पल्लवी के किरदार सीता का कैरेक्टर प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। इस प्रोमो में दर्शक भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले किरदारों में से एक के रूप में एक्ट्रेस को परफॉर्म करते हुए अच्छी तरह से देख पा रहे हैं। कैरेक्टर प्रोमो में माता सीता के अलग-अलग सफर की झलक देखने मिलने वाली है। इसमें मिथिला की रॉयल सेटिंग में कुछ प्यारे पलों और उनके जीवन से जुड़े विजुअल्स की झलक देखने मिलती है। कई आकर्षक फ्रेम्स में साईं पल्लवी को पेश किया गया है। इस प्रोमो में माता सीता के धरती से जुड़ाव, भगवान राम के साथ उनके रिश्ते और उनके किरदार को परिभाषित करने वाले मूल्यों को खूबसूरती से पेश किया गया है। इस प्रोमो में खूबसूरत विजुअल्स के साथ ‘धरती की बेटी’ और ‘प्रेम के बंधन में बंधी’ जैसे शब्दों के जरिए सीता को उनकी गरिमा, भक्ति और अंदर की ताकत के साथ पेश किया गया है। प्रोमो शेयर करते मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:
“धरती की बेटी, मिथिला की राजकुमारी।
प्रेम के बंधन में बंधी, धर्म के रास्ते पर चलने वाली।
सीता के किरदार में साई पल्लवी।”
ये शब्द सीता के किरदार की खासियत को दिखाते हैं। इसमें उनकी पहचान, संस्कार और उस ताकत को बयां किया गया है, जो महाकाव्य में उनके सफर को खास बनाती है।
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें