सीहोर : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मनाया गया मां नर्मदा हॉस्पिटल का स्थापना दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

सीहोर : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मनाया गया मां नर्मदा हॉस्पिटल का स्थापना दिवस

  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय

Free-health-camp-sehore
सीहोर। बस स्टैंड स्थित संचालित मां नर्मदा हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ विधिवत हनुमान जी महाराज और महाराणा प्रताप की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और विशेष अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी अतुल राठौर काका सम्मिलित हुए। महाराणा प्रताप युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष और मां नर्मदा हॉस्पिटल सीहोर एवं ब्रिजिश नगर इछावर में संचालित तुलसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एक करोड़ 25 लाख हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए संकल्पित ज्ञान सिंह मेवाडा ने अतिथियों का  फूल मालाएं पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों का नर्मदा हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा बीपी शुगर की जांच की गई दवाइयां पर विशेष छूट प्रदान की गई डॉक्टरों ने मरीजो को जरूरी परामर्श दिया । बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। 


डायरेक्टर ज्ञान सिंह मेवाडा द्वारा  अतिथियों के साथ मां नर्मदा अस्पताल के डॉक्टर नर्स सहित सभी कर्मचारी एवं अस्पताल संचालन में सहयोग प्रदान करने वाली सभी मातृ शक्तियों को दीपावली गिफ्ट प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मां नर्मदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर ज्ञान सिंह मेवाडा ने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्तित्व करते हुए कहा कि गरीब मरीजों की सेवा करना ही लक्ष्य है। जिले के ब्रिजिश नगर के बाद श्यामपुर क्षेत्र में भी सर्व सुविधा युक्त अस्पताल खोलने की आगामी योजना है। सभी के सहयोग से बहुउद्देशीय कार्य चल रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मां नर्मदा हॉस्पिटल के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर डायरेक्टर ज्ञान सिंह मेवाडा और समस्त मेडिकल स्टाफ को बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सीहोर शहर सहित ग्रामीण अंचलों के मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोग और महाराणा प्रताप युवा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता मीडिया कर्मी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्माननीय नागरिक सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में हर्ष उल्लास का माहौल बना रहा। मां नर्मदा हॉस्पिटल के नाम पर बने केक को काटा गया। खुशियों के दीप जलाए गए। सभी ने एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी। सहभोज के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: