- वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम करके जनता को उसका लाभ पहुंचाना है। शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की जरूरतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समझकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि शहर के किसी भी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी न रहे। वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना हमारा दायित्व है। विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और शहर के हर क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, नरेंद्र राजपूत, राजेश माझी, लोकेंद्र वर्मा, आशु राजोरिया, नितेश राठौर सहित वार्ड क्रमांक 16 के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें