मुंबई : कौन है सबसे बड़ा शरारती और सबसे ज़्यादा अनुशासित कौन है ? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

मुंबई : कौन है सबसे बड़ा शरारती और सबसे ज़्यादा अनुशासित कौन है ?

  • सोनी सब के शो "हस्तिनापुर के वीर"की कास्ट ने खोले कई राज़

Hastinapur-ke-veer
मुंबई, 17 नवंबर : सोनी सब का हस्तिनापुर के वीर महाभारत के प्रसिद्ध पांडवों और कौरवों की भूमिका निभाने वाले प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को एक साथ लेकर आता है। जहाँ ऑन-स्क्रीन उनके किरदार गुरुकुल में प्रतिद्वंद्विता, चुनौतियों और सीख से भरे सफर से गुजर रहे हैं, वहीं ऑफ-स्क्रीन माहौल बिल्कुल अलग है, जो हँसी-मजाक, दोस्ताना नोकझोंक और ढेर सारी शरारतों से भरा हुआ है। ऐसे में, कलाकारों ने अपने किरदारों के पीछे की असली शख्सियतों की मजेदार झलक साझा की है और बताया है कि कैमरे बंद होने के बाद सबका मनोरंजन कौन करता है। जहाँ कुछ युवा कलाकार अपनी शरारती हरकतों के लिए जाने जाते हैं, वहीं कुछ अपनी उम्र से कहीं ज्यादा अनुशासित और समझदार हैं, जो हस्तिनापुर के वीर के सेट को बचपन की मासूमियत, दोस्ती और मस्ती का जीवंत संगम बनाते हैं।


Hastinapur-ke-veer
द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे जितेन लालवानी ने साझा किया, “भीम की भूमिका निभाने वाले सुभाष निश्चित रूप से सेट पर सबसे बड़े शरारती कलाकारों में से एक हैं। वे हमेशा कुछ न कुछ मस्ती करते रहते हैं और सभी का मनोरंजन करते हैं। अर्जुन की भूमिका निभाने वाले उर्वा शायद सबसे मासूम हैं, लेकिन कभी कभी वह भी काफी शरारती हो जाते हैं। सहदेव की भूमिका निभाने वाले मयंक आमतौर पर ऐसे होते हैं, जो हर ब्रेक को खेल के समय में बदलने के लिए तैयार रहते हैं। नकुल की भूमिका निभाने वाले हरित और दुःशासन की भूमिका निभाने वाले शौर्य अपने मासूम चेहरों के कारण सबसे प्यारे लगते हैं। दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले आयुध अपनी परफॉर्मेंस में बेहद शानदार हैं, लेकिन सेट पर मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और उन्हें बातें करना बहुत पसंद है। यदि सबसे अनुशासित लाकार की बात करूँ, तो मैं युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अथर का नाम लूँगा। वे अपने काम को लेकर काफी एकाग्र और ईमानदार हैं। यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि हर बच्चा सेट पर अपनी अलग ऊर्जा लेकर आता है।”


Hastinapur-ke-veer
गांधारी की भूमिका निभा रहीं विवाना सिंह ने कहा, “दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले आयुध निस्संदेह सेट पर सबसे मजेदार कलाकार हैं। उनमें सभी को हँसाने की एक खास कला है और वे गंभीर दृश्यों के बीच भी माहौल को हमेशा जीवंत बनाए रखते हैं। युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अथर अपनी उम्र के हिसाब से काफी समझदार और जिम्मेदार हैं। मुझे भीम की भूमिका निभाने वाले सुभाष भी बहुत पसंद हैं। वे सेट पर सभी के चहेते हैं और पूरी टीम में बहुत अपनापन और सकारात्मकता लेकर आते हैं।” राधे की भूमिका निभा रहे वेंकटेश ने साझा किया, “दुर्योधन निश्चित रूप से सेट पर सबसे बड़ा मस्तीखोर है और सबसे ज्यादा डांट भी वही खाता है। जहाँ तक तैयार होने में सबसे ज्यादा समय लेने की बात है, तो मुझे लगता है कि वह मैं हूँ। चूँकि, मुझे हर दिन शेव करनी पड़ती है, इसलिए मेकअप रूम में पहुँचते ही मैं सबसे पहले वही करता हूँ। पूरी प्रक्रिया में मुझे लगभग एक घंटा लग जाता है। इस दौरान, मैं आमतौर पर अपनी सुबह की कॉफी पीता हूँ और कुछ फल खाता हूँ, इसलिए तैयार होना मेरे लिए लगभग एक घंटे का रिवाज बन गया है। दूसरी ओर, भीम को हमेशा भूख लगी रहती है। वे खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं और हमेशा कुछ न कुछ ऑर्डर करने के लिए तैयार रहते हैं। ब्रेक के दौरान आमतौर पर भीम और युधिष्ठिर मेरा साथ देते हैं। हम गपशप करते हैं, गाने सुनते हैं, कहानियाँ साझा करते हैं, एक-दूसरे की खिंचाई करते हैं और खेल खेलते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सेट पर कोई भी ब्रेक कभी उबाऊ न हो।”

कोई टिप्पणी नहीं: