अपनी सबसे खास यादों के बारे में बात करते हुए, इकबाल खान ने साझा किया, “किसी एक याद को चुनना मुश्किल है, क्योंकि इस शो का हर पल मेरे लिए खास रहा है। सेट पर सभी के साथ समय बिताने से लेकर साथ में खाना खाने और त्यौहार मनाने तक, मैं इन सभी चीज़ों को मिस करूँगा। एक पल जो हमेशा मेरे साथ रहेगा, वह उस दृश्य की तैयारी थी, जिसमें डॉ. सृष्टि पहली बार डॉ. देव को बताती हैं कि उनका तलाक हो चुका है। उस दृश्य की तैयारी ने मुझे एक कलाकार के रूप में एक अलग ही स्तर पर पहुँचा दिया था। उस पल जो सामने आया, वह ऐसा लगा, मानो मैं अभिनय नहीं कर रहा था, बल्कि खुद डॉ. देव उस क्षण को जी रहे थे और वह पल हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं यादें परिवार को बहुत मिस करूँगा और उन सभी खूबसूरत यादों को हमेशा संजोकर रखूँगा।” अपनी सबसे प्यारी यादों के बारे में बात करते हुए, गुलकी जोशी ने साझा किया, “हर शो अपने साथ एक खूबसूरत सफर लेकर आता है, जो अनगिनत यादें और अनुभव छोड़ जाता है जिन्हें हमेशा संजोकर रखा जा सकता है। मेरी सबसे पसंदीदा यादें हमेशा शॉट्स के बीच के वे छोटे-छोटे पल रहेंगे, हँसी-मजाक, मस्ती, अंतहीन बातचीत, एक-दूसरे की टांग खींचना और शूटिंग के दिनों को भी मजेदार बना देना। किसी न किसी मोड़ पर सेट आपका दूसरा घर बन जाता है और आपके सह-कलाकार परिवार की तरह हो जाते हैं। हमने साथ मिलकर इतने सारे त्यौहार मनाए हैं और ऐसी बहुत सारी यादें, अंदरूनी मजाक और अनगिनत पल हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मुझे लगता है कि मैं इन्हीं चीजों को सबसे ज्यादा मिस करुँगी। इस सफर ने हमें इतनी खूबसूरत यादें और इतने मायने रखने वाले रिश्ते दिए हैं, जिन्हें हम जीवनभर संजोकर रखेंगे।”
मुंबई, 17 नवंबर : सोनी सब का यादें शो हास्य, भावनाओं, रोजमर्रा के रिश्तों और हल्के-फुल्के मेडिकल रहस्यों का एक दिलचस्प संगम पेश करने का माध्यम रहा है। जहाँ इस शो ने दर्शकों को डॉ. देव (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) की जिंदगी के सफर से रूबरू कराया, वहीं इन किरदारों को पर्दे पर जीवंत करने का अनुभव कलाकारों को भी कई खूबसूरत यादें दे गया। पुरानी यादों के इस सफर पर निकलते हुए, गुलकी जोशी और इकबाल खान सेट पर बिताए अपने कुछ सबसे पसंदीदा पलों को याद कर रहे हैं और उन अनुभवों व छोटी-छोटी बातों को साझा कर रहे हैं, जिन्होंने यादें में उनके सफर को खास बना दिया। त्यौहारों का जश्न मनाने और साथ में भोजन साझा करने से लेकर शॉट्स के बीच खेल, हँसी-मजाक और बातचीत का आनंद लेने तक, रोजमर्रा के यही छोटे-छोटे पल कलाकारों और क्रू को एक-दूसरे के और करीब लेकर आए हैं। दोनों कलाकार सेट पर मिले अपनापन और आपसी तालमेल को बड़े प्यार से याद कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे इन अनुभवों ने शो के साथ उनके सफर को वास्तव में खास और यादगार बना दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें