सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर आज होगा भव्य-दिव्य श्री हरि-हर मिलन महोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर आज होगा भव्य-दिव्य श्री हरि-हर मिलन महोत्सव

एक दिन पहले ही देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे धाम, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजा मंदिर परिसर, सादगी के साथ शाम 5 बजे पालकी में विराजमान होकर निकलेंगे भगवान

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित देश-विदेश में प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के पावन अवसर पर सोमवार को भव्य एवं दिव्य श्री हरि-हर मिलन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर कुबेरेश्वरधाम में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन से एक दिन पहले ही देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरा धाम भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना में सराबोर नजर आ रहा है। महोत्सव को देखते हुए मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक महोत्सव इस वर्ष भी विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के अंतर्गत सोमवार शाम 5 बजे भगवान को आकर्षक पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर में पारंपरिक चल समारोह निकाला जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर हरि-हर मिलन के पावन अवसर के साक्षी बनेंगे।


महोत्सव में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए भक्तों के लिए विठलेश सेवा समिति की ओर से भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में समिति के पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य सेवादारों ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। धाम पर पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान के दर्शन, पूजन और भजन-कीर्तन में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। महोत्सव में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विठलेश सेवा समिति और प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग और अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं धाम पर पहुंचने वाले भक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है। समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा सहित सेवादार भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालु रात्रि में भजन-कीर्तन और भगवान के स्मरण के साथ भक्ति में लीन रहेंगे। धाम में आने वाले भक्तों के लिए सेवा और प्रसादी की व्यवस्थाएं लगातार संचालित की जा रही हैं। श्री हरि-हर मिलन महोत्सव भगवान शिव और भगवान विष्णु के प्रति अटूट आस्था के साथ ही सनातन धर्म की समन्वयकारी परंपरा का संदेश देता है।


पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र कुबेरेश्वरधाम में प्रतिदिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धाम परिसर में विभिन्न निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धाम परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां दो लाख से अधिक लोगों के एक साथ बैठकर कथा श्रवण करने की क्षमता वाला स्थायी पंडाल तैयार किया गया है। इसके साथ ही भोजन प्रसादी की व्यवस्था के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल भोजनशाला का निर्माण भी किया गया है। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कुबेरेश्वरधाम में आयोजित होने वाला श्री हरि-हर मिलन महोत्सव धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का विशेष अवसर है। महोत्सव को लेकर समिति के सदस्य, सेवादार और प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: