सीहोर : कमाई के लिए नहीं, मां नर्मदा हॉस्पिटल लोगों की भलाई के लिए बनाया गया : विधायक राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2026

सीहोर : कमाई के लिए नहीं, मां नर्मदा हॉस्पिटल लोगों की भलाई के लिए बनाया गया : विधायक राय

Free-health-camp-sejore
सीहोर। मां नर्मदा अस्पताल कमाई के लिए नहीं जनता की भलाई के लिए बनाया गया है उक्त बात रविवार को मां नर्मदा अस्पताल के द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करने पहुंचे विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही, शुभ अवसर पर उनके साथ समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी अतुल राठौर भी मौजूद रहे। विधायक श्री राय ने कहा कि आयुष्मान कार्ड हो या ना हो मां नर्मदा अस्पताल में जरूरतमंद गरीब मरीजों का निशुल्क उपचार होता है यह बड़ा सेवा कार्य है। मां नर्मदा हॉस्पिटल परिवार इसी प्रकार सेवा का कार्य करता रहे राय परिवार हमेशा मां नर्मदा हॉस्पिटल परिवार के साथ इस पुनीत कार्य में खड़ा रहेगा।मां नर्मदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर ज्ञान सिंह मेवाडा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।


मां नर्मदा अस्पताल परिसर में महाराणा प्रताप युवा संगठन के द्वारा आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में सम्मिलित होकर विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय ने चिकित्सा क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले मां नर्मदा हॉस्पिटल के डॉक्टर नर्स और ग्रामीण क्षेत्र की मातृशक्ति को सम्मानित किया। निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉक्टर अजय वर्मा एम डी, स्त्री रोग विशेषन क्रांत्ति जैन सर्जन अंशुल अग्रवाल एमबीबीएस, डॉ प्रदीप राजपूत, डॉक्टर रुखसार खान ने मरीजों की ओपीडी शुगर-बीपी की जांच कर जरूरी परामर्श से लेकर जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई। मां नर्मदा हॉस्पिटल परिवार के द्वारा गरीब मरीजों की सेवा करते हुए विधायक सुदेश राय का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप युवा संगठन के कार्यकर्ता चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोग और आम नागरिक सम्मिलित रहे। मां नर्मदा अस्पताल के डायरेक्टर ज्ञान सिंह मेवाडा ने सभी अतिथियों सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: