सीहोर : किसानों को अपमानित करने वाले सांसद की सदस्यता हो खत्म : बैरागी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

सीहोर : किसानों को अपमानित करने वाले सांसद की सदस्यता हो खत्म : बैरागी

Prahlad-das-bairagi-sehore
सीहोर । अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद दास बैरागी ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के द्वारा देश के किसानों को अपमानित करने उनकी सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। बैरागी ने रोष प्रगट करते हुए  कहा कि भा ज पा के सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा देश के किसानों के लिए जिस भाषा का उपयोग किया गया वह बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है। लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन में बैठकर देश के अन्नदाता के श्रम का इस तरह उपहास उड़ाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और ज़मीनी हकीकत से परे है।किसान के पसीने और मेहनत को किसी बयान से नकारा नहीं जा सकता है। जो संसद में बैठकर किसान के पसीने का हिसाब मांगते हैं, वो पहले यह बताएं कि उनकी थाली में रोटी किस महीने की मेहनत से आती है। बैरागी ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। किसान 12 महीने का अनवरत संघर्ष करता है खेती कोई 3 महीने की नौकरी नहीं है। जेठ की जलती दुपहरी में खेत की जुताई से लेकर, पूस (जनवरी )की कंपकंपाती मंइंस डिग्री ठंडी रात में पानी लगाने और फसलों को कीट-रोग व बेमौसम मार से बचाने तक—किसान का एक भी दिन आराम का नहीं होता है। अन्नदाता का अपमान, राष्ट्र का अपमान है। जिस देश की पहचान "जय जवान, जय किसान" से है, वहाँ के जन प्रतिनिधियों द्वारा करोड़ों मेहनतकश किसानों को ताश और नशे से जोड़ना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के पूरे कृषि तंत्र का अपमान है।

कोई टिप्पणी नहीं: