- कुबेरेश्वरधाम में उज्जैन से आए तीन दर्जन से अधिक विप्रजनों का सम्मान, हजारों श्रद्धालुओं के साथ किया भोजन प्रसादी ग्रहण
एक लोटा जल के महामंत्र से शिव मंदिरों में लौटी रौनक
विप्रजनों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताए गए एक लोटा जल के महामंत्र से देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का नया वातावरण बना है। करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं। जो मंदिर पहले सुनसान नजर आते थे, वहां अब भक्तों की आवाजाही और भक्ति की लहर दिखाई दे रही है। इस दौरान धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी विप्रजनों से मुलाकात की और उनका स्वागत किया।
शिव का ध्यान करने से मिलती है पापों से मुक्ति : पंडित मिश्रा
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि बुधवार शाम की आरती के पश्चात पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव पर विश्वास और भरोसा करने से जीवन में उन्नति प्राप्त होती है। महादेव का ध्यान करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। देवों के देव महादेव अपने भक्तों के सदैव निकट रहते हैं और उनकी कृपा भक्तों का कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में यदि किसी देव की पूजा सबसे सरल है, तो वे देवाधिदेव महादेव हैं। भगवान शिव की आराधना के लिए सच्ची श्रद्धा और विश्वास ही सबसे महत्वपूर्ण है। शिव पुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शिव पुराण का श्रवण करने से व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म और भक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव पुराण का श्रवण मनुष्य के पाप कर्मों का नाश कर उसे शिवलोक में स्थान दिलाने वाला माना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें