मुंबई : प्राइम फ्रेश की कमाई में जबरदस्त उछाल! दूसरी तिमाही में मुनाफा 54.7% बढ़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 नवंबर 2026

मुंबई : प्राइम फ्रेश की कमाई में जबरदस्त उछाल! दूसरी तिमाही में मुनाफा 54.7% बढ़ा

Prime-fresh-profitt
मुंबई: (अनिल बेदाग) कृषि और फूड सप्लाई चेन के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रही प्राइम फ्रेश लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की विकास यात्रा में बेहतर परिचालन दक्षता, अनुकूल बाजार परिस्थितियों और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स की अहम भूमिका रही। दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 21.1 प्रतिशत बढ़कर 80.39 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं EBITDA में 71.2 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ यह 6.99 करोड़ रुपये रहा, जबकि कर पश्चात लाभ (PAT) 54.7 प्रतिशत बढ़कर 4.83 करोड़ रुपये हो गया। पहली छमाही में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान राजस्व 18.7 प्रतिशत बढ़कर 142.09 करोड़ रुपये और PAT 52.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी के डायरेक्टर हिरेन घेलानी ने कहा, "हमने विकास की गति बनाए रखने के साथ बेहतर मुनाफा दर्ज किया है। लागत में सुधार, प्याज की अनुकूल कीमतों, बेहतर उत्पाद प्राप्ति और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स ने हमारे प्रदर्शन को नई मजबूती दी है। हमारा लक्ष्य परिचालन दक्षता बढ़ाते हुए दीर्घकालिक विकास को गति देना है।"

कोई टिप्पणी नहीं: