सीहोर : विकास कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

सीहोर : विकास कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया निरीक्षण

  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

Prince-rathor-sehore-inspaction
सीहोर। शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 में पार्टी क्षेत्र में बन रही नाली, वार्ड क्रमांक 2 की देव नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन सड़क, वार्ड क्रमांक 23 के संजय नगर में बन रही सड़क एवं वार्ड क्रमांक 22 में बन रही रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि ऐसे गुणवत्तापूर्ण कार्य करना है, जो लंबे समय तक नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हों। इसी उद्देश्य से निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों के दौरान नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की और निर्माण कार्यों को लेकर उनके सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं जानीं। नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: